नियाज खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महामंत्री पद पर हुए नियुक्त

दल्लीराजहरा (हितेश डोंगरे)।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर भाजपा युवा नेता नियाज़ खान की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हु।

नियाज़ खान लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े कर निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी एक अच्छी लोकप्रियता को देखते हुए, संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। नियाज़ खान ने भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, राकेश यादव, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष समीर खान एवं दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोंटी छतवाल, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है। नियाज खान ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूँगा। व युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।

नियाज़ खान की नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Hot Topics

Related Articles