भाजपा अजा मोर्चा बालोद ने डौडीलोहारा विधानसभा के ग्राम खैरवाही में हर्षोल्लास से मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती, जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

डौंडी/बालोद (हितेश डोंगरे)।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बालोद के नेतृत्व में विकास खंड डौंडी के ग्राम खैरवाही में जिला स्तरीय डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती हर्ष उल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम खैरवाही में स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद डॉ. भीमराव आम्बेडकर चौक से रंग मंच तक बाजे-गाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। समस्त भाजपा जिला बालोद पदाधिकारियों, ग्रामवासियों एवं समाज प्रमुखों ने जयघोष के साथ रैली में भाग लिया।

*सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने कहा* कि बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर ने समाज को ‘शिक्षा, संगठन और संघर्ष’ का मंत्र दिया। यदि समाज शिक्षित और संगठित होगा तो उसे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की ताकत मिलेगी और अधिकार स्वतः प्राप्त होंगे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

*कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री टी आर डहरे, जिला महामंत्री श्री सौरभ लूणीया, जिला उपाध्यक्ष श्री टिनेश्वर बघेल, अजा मोर्चा जिला प्रभारी श्री मोरजध्वज गिलहरे, जिला महामंत्री श्री अनिल डहरे, श्री जयलाल मालेकर, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री मनीष झा, जिला मंत्री श्री राजेश दसोड़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्याम जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री तोरण साहू, जिला संयोजक श्री जितेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष डौंडी श्री मुकेश कौडो, मण्डल अध्यक्ष श्री रुपेश नायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश अग्रवाल, सरपंच सुश्री वंदना ठाकुर, जनपद सदस्य सुश्री साधना सोरी, नगर पंचायत डौंडी अध्यक्ष श्रीमती मोहनतिन चौरकर , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सोनेश्वरी जी जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता देशलहरे जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफल तैयारी में भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री माधवान डोंगरे एवं जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत देशलहरे का विशेष योगदान रहा।

 

 

Hot Topics

Related Articles