भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू ने श्रम कल्याण मंडल आयोग अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा से की सौजन्य भेंट

बालोद:- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू ने कल एक दिवसीय प्रवास पर बालोद आए श्रम कल्याण मंडल आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री योगेश दत्त मिश्रा जी (राज्य मंत्री दर्जा) से बालोद गेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट की इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयदीप गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री स्वाधीन जैन जी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे जी, श्री अंकित टाटिया जी, श्री अमन रामटेके जी उपस्थित थे। भेंट के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं श्रमिक हितैषी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Hot Topics

Related Articles