लव जिहाद पर हिन्दू संगठन ने किया घेराव फ्लाई ओवर के नीचे पढ़ी हनुमान चालीसा

राजनांदगांव।कायस्थ समाज की युवती के साथ मुस्लिम समाज के युवक का प्रेम-प्रसंग और कोर्ट मैरिज के लिए उनके द्वारा किए गए आवेदन के बाद बीते तीन दिनों से शहर का माहौल गरमाया हुआ है। हिंदू संगठन के लोग लगातर युवती को उसके माता-पिता को सौंपने की मांग कर रहे हैं। वहीं युवक पर आपराधिक मामला होने का हवाला देकर लड़के के साथ रहने से युवती की सुरक्षा पर चिंता भी जाता रहे।

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने फ्लाई ओवर के नीचे कायस्थ समाज और विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सामुहिक हनुमान चालीसा पढ़ी और यहां से रैली निकालते कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया। इधर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को देखते पुलिस द्वारा कलेक्टोरेट गेट को बंद कर दिया गया था, लेकिन संगठन के लोग गेट पार कर कलेक्टोरेट परिसर तक पहुंचने में सफल रहे। यहां उनके एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात करते लड़की की सुरक्षा पर चिंता जताई।

युवती लड़के के साथ सुरक्षित नहीं

विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि युवक आपराधिक बैकग्राउंड का है। उस पर हत्या का प्रकरण है। उन्होंने कहा कि युवती लड़के के साथ सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग करते कहा कि लड़की को एक माह लड़के के संपर्क से दूर रखा जाए, तभी वह निर्णय ले पाएगी।

उग्र आंदोलन का लिया जाएगा निर्णय

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास ने कहा कि कलेक्टर से मुलाकात हुई है। जिसमें कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि अभी लड़की दो दिन तक सखी सेंटर में रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन लड़की हमारे सुपुर्द नहीं कर रहा है। अब इस मामले में समाज की बड़ी बैठक कर आगे उग्र आंदोलन करने के लिए निर्णय लिया जाएगा।

परिजनों को सौंपने की मांग

अपने प्रदर्शन के माध्यम से हिंदू संगठन के लोगों ने कहा है कि लड़की पर दबाव बनाया गया है। जिसके चलते वह अभी निर्णय नहीं ले पा रही है। उन्होंने मांग की है कि लड़की को उसके परिजनों को सौंपा जाए। वहीं पहले दिन ही की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर संगठन के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

Hot Topics

Related Articles