बिलासपुर। बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने माइनिंग में निवेश के बहाने नेत्री से नजदीकियां बनाई थी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कोराबारी को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई है। आज रेप के आरोपी कारोबारी को कोर्ट में पेश करेगी। मेरा पेशा व्यापार एवं सक्रिय राजनीति है। संजय सिंह से 2021-22 में फेस बुक के माध्यम से सम्पर्क करने की कोशिश किया गया एवं मेरे सामाजिक माध्यमों से मेरे कुछ परिचितों के द्वारा संपर्क किया गया और संजय सिंह द्वारा बताया गया की मैडम हमारा कंस्ट्रक्शन का व्यापार है मेरा एवं मेरे कुछ परिचित ट्रांसपोर्ट एवं कोल का व्यापार है उनकी बातों से मुझे भी सही लगा। की व्यापारी है एवं मैंने भी व्यापार के लिए सहमति दी, विगत 22 माह के अंतर्गत एक वर्ष तक हमारी एवं उसकी व्यापारिक व पारिवारिक वाद संवाद रहा। रेप के बाद करने लगा ब्लैकमेल भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए सितंबर 2025 में नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करता था। 2.50 करोड़ कराया निवेश, अवैध वसूली का भी आरोप भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि कारोबारी संजय ने उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश में निवेश कराने का झांसा दिया था।





