बालोद:- देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा पुराना टाउन हॉल में तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां, गरीब कल्याण योजनाएं, बुनियादी ढांचा विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान से संबंधित चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु जनप्रतिनिधि, आला अधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी 13 मई से 15 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।






