डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

राजनांदगांव, 6 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आदरणीय श्री संजु नारायण सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री कोमल सिंह राजपूत जी के आह्वान पर आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे तथा भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव के जिला संयोजक श्री मनोज निर्वाणी जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम म्युनिसिपल स्कूल मैदान, अस्पताल रोड स्थित गांधी सभा गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवकुमार निर्वाणी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव के पूर्व जिला सह-संयोजक श्री कृष्णा तिवारी, श्री रजत वैष्णव, श्री अनिल नागवंशी, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री एन.के. साहू, जिला सह-संयोजक श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं श्री अभिनव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Hot Topics

Related Articles