भाटापारा : विधायक और कांग्रेसियों ने पीएम-सीएम का पुतला जलाया

भाटापारा(रिपोर्टर मोहन तिवारी)छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर, भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने तथा राजनीतिक द्वेषवश झूठे प्रकरणों में फंसाने के प्रयासों के विरोध में एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा द्वारा 10 जुलाई को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

 

पुतला दहन के पश्चाच राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना के विरोध में तथा दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक इन्द्र साव, सुरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सतीश अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा, संदीप दुबे, आलोक मिश्रा, राजकुमार शर्मा, सुधेराम वर्मा ,बसंत भृगु, अमित शर्मा, नानू सोनी, अजय ठाकुर, सुंदर साहू संजय शर्मा उमाशंकर गुप्ता विमल शर्मा दिनेश तिवारी विमलेश्वरी ध्रुव लक्ष्मी पांडे भुवनेश्वर शर्मा नरेंद्र कुमार यादव मोहन निषाद शादाब जलियांवाला जीतू ठाकुर, आबिद खान, कोमल साहू, ओमप्रकाश यदु, मनहारण वर्मा, नरेन्द्र यादव, नरेश नेताम, कौशल साहू, शेषनारायण यदु ,किशन निर्मलकर, चेतन दास मानिकपुरी, कुंजू साहू, शशांक बंजारे, सत्यजीत शेंडे,संजय वर्मा, कुमार सांवरा, गोपी सांवरा, बिन्देश्वरी ध्रुव, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास सहित काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles