स्टार्स ऑफ टुमारो का “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान जारी, स्कूल-कॉलेज में 20 पौधे रोपे, ट्री गार्ड से की सुरक्षा

मुंगेली (रिपोर्टर-संदीप यादव) पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी का “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे चरण में शनिवार को साव स्कूल तथा तहसील कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

संस्था के सदस्यों ने नीम, बादाम, कदम, गुलमोहर और पेंटाफार्म सहित कुल 20 छायादार पौधे लगाए। सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया गया ताकि उनकी ठीक से देखभाल हो सके।

इस पहल से एक बार फिर शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश गया।

संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा और देखरेख करना भी है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि अब तक संस्था द्वारा लगाए गए 95% पौधे बड़े होकर वृक्ष बन चुके हैं। यही हमारी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है। ऐसे में अब समय आ गया है कि हर नागरिक पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी खुद उठाए।

इस मौके पर सूरज मंगलानी ने लोगों से अपील की कि वे अपना जन्मदिन, शादी की सालगिरह या कोई भी खास अवसर पौधा लगाकर मनाएं, ताकि वो दिन यादगार बन सके।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में रामशरण यादव, महावीर सिंह, विनोद यादव, धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोपालेश सिंह, विकास जैन, सूरज मंगलानी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, गिरीश सुधार, कोमल चौबे, धीरज जैन, सुनील वाधवानी, अजय चंद्राकर, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, श्रेयांस बेद, वैभव ताम्रकार, रवि साहू, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles