बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर आशीष जायसवाल जी की नियुक्ति होने पर बधाई दिए रोहित साहू ने

भाटापारा (मोहन तिवारी)भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर आशीष जायसवाल जी की नियुक्ति होने पर रोहित साहू ( टेहका वाले )भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।

रोहित साहू ने कहा संगठन के प्रति आपका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एवं समाज हित में आपकी सक्रिय भूमिका निश्चित रूप से इस नवीन दायित्व को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। आपके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को प्राप्त होगा तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें तथा आप संगठन और समाज की सेवा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करें।

आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Hot Topics

Related Articles