दर्दनाक सड़क हादसा, आत्मानंद स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बेमेतरा। जिले के साजा मुख्यालय से लगे ग्राम केवतरा के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आत्मानंद स्कूल से संबंधित एक चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार 17 जुलाई की शाम ग्राम केवतरा के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान आत्मानंद स्कूल से संबंधित एक तूफान वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने  घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साजा थाना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

 

 

Hot Topics

Related Articles