राजकुमार अग्रवाल ,पिथौरा:- आज दिनांक 20/7/26 को संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक संकुल प्राचार्य कुंजबिहारी प्रधान के निर्देशानुसार संकुल परधिया सराईपाली के आश्रित शासकीय प्राथमिक शाला ठेलकोदादर में आयोजित किया गया। जिसमें लक्ष्य कार्यक्रम में नवोदय प्रवेश परीक्षा, प्रयास, एकलव्य , सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने,अपार आई डी बनाने,युडाइस में ड्राफ बाक्स विद्यार्थींयों को इंपोर्ट करने, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता सुनिश्चित कर प्रति दिन आनलाइन प्रविष्टी करने, शिक्षक दैनंदिनी लिखने, नियमित व्ही एस के.पोर्टल में उपस्थिति सुनिश्चित करने, पहाड़ा का नियमित अभ्यास कराना,एफ एल एन.के अभ्यास पुस्तिका पर नियमित कार्य कराने हेतु कहा। बैठक में व्याख्याता चैनप्रकाश पटेल, संस्था प्रमुख प्रेमानिधि साहू, तेजराम प्रधान, ओलरिका खलखो, युगेश्वरी जगत, प्रिति मरावी, गुणसागर निषाद, भैया लक्ष्मी प्रसाद उपस्थित हुए। बैठक का संचालन संकुल समन्वयक परधिया सराईपाली शिशुपाल प्रधान द्वारा किया गया।






