दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

कोरिया।(संवाददाता – प्रदुमन सिंह), दिल्ली के जंतर – मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज बुधवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर एकत्रित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि – दिल्ली के जंतर – मंतर पर हजारों छात्र – छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई में कई छात्र – छात्राएं घायल हुए।

छात्र समुदाय के समर्थन में छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी, एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित कांग्रेस के माननीय सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कोरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही।पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने में सफल रहे। पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुतला बहुत जल चुका था।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, भूपेंद्र यादव, संगीता राजवाड़े, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, युवा नेता मोनू मांझी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles