देवरी स्कूल की छात्राओं को साइकिल का वितरण

भाटापारा(मोहन तिवारी)राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा रहे। उन्होंने पात्र छात्राओं को साइकिलें बांटीं। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सायकल वितरण के बाद शिवरतन शर्मा ने कहा कि शिक्षा से जीवन नई ऊंचाइयों तक जाता है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। सही अवसर मिले। सही संसाधन मिले। हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बच्चों से नियमित पढ़ाई करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शिवरतन शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। कहा, जैसे बच्चों को पढ़ा-लिखाकर भविष्य संवारते हैं, वैसे ही एक-एक पौधा लगाकर धरती मां को हरा-भरा बनाना है। पर्यावरण बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, नरेश साहू, सेवक साहू, विद्यालय के प्राचार्य आदि मौजूद थे।

Hot Topics

Related Articles