शासकीय प्राथमिक शाला मटिया में जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर छोटे-छोटे स्कूल बच्चे

  • पूर्व में प्रशासन को सूचना के बाद भी बच्चों की चिंता नहीं

  • प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण में पहुंचे

डोंगरगांव (घनश्याम साव): नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड मटिया के शासकीय प्राथमिक शाला में छत से लगातार पानी टपकने के बाद नीचे बाल्टी, टफ, गंजी आदि बर्तन रखकर पानी को रोकने का फोटो वायरल होने के बाद मौके पर मीडिया और प्रशासनिक अधिकारी स्कूल में पहुंचे थे। वहीं मौके पर वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासी पहुंचे जहां देखा गया कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जानकारी यह भी आ रही है कि स्कूल भवन का नीव भी धीरे धीरे खिसक रहा है। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने पूर्व में भी जिला और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई थी इनके बावजूद प्रशासन की लापरवाही के चलते स्कूल खुलने के पूर्व भवन का मरम्मत नहीं कराया गया और न ही सीपेज की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा सुशासन में इस संबंध में आवेदन दिया गया था लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब बच्चे पानी गिरते में बैठने को मजबूर हैं। वर्तमान में अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं पूराने स्कूल भवन को निजी स्कूल को किराया में दिए जाने की बात सामने आ रही है।

ज्ञात हो कि मटिया वार्ड क्रमांक 14 के शासकीय प्राथमिक शाला में 35 बच्चे अध्ययनरत हैं और दो शिक्षक स्टाॅफ है। इस स्कूल भवन में 5 कमरे हैं जिसमें से तीन कमरों की हालत बेहद नाजुक है। जहां पानी का सीपेज आ रहा है लगातार पानी टपक रहा है, जिसे टप, बाल्टी, गंजी आदि में पानी को इक्टठा किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे पानी टपकते हुए कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। यह बात जब मीडिया तक पहुंची तब शासन और प्रशासन का सतर्क हुआ और मौका मुआयना करने पहुंचे। मौके पर पार्षद पुरूषोत्तम साहू पहंुचे थे और उनके साथ मोहल्ले के अन्य रहवासी तथा शाला समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। वहीं भवन की हालत देखने पर यह पता चलता है कि भवन कभी भी गिर सकता है और बच्चों पर संभावित खतरा मंडरा रहा है।

जिसके बाद यह मामला प्रशासन तक पहुंचा जिसके बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, के पी खूंटे,पटवारी, सीएमओ विन्रम जेमा,तथा बीईओ जयंत साहू पहुंचे। जहां स्कूल की प्रधानपाठक हेमलता शर्मा ने बताया कि स्कूल लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी है और बच्चों को पढ़ाई के समय बहुत दिक्कत होती है। स्कूल भवन के जर्जर होने की जानकारी कलेक्टर राजनांदगांव, एसडीएम, नगर पालिका, शिक्षा विभाग डोंगरगांव में पत्र प्रेषित कर विगत कई माह पूर्व दी गई थी। वहीं मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के बीईओ जयंत साहू ने निरीक्षण में पाया कि स्कूल भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है। यहां तक कि भवन का नीव भी धीरे-धीरे खिसक रहा है। वहीं पूराने स्कूल भवन को लंबे समय तक किराया में दिये जाने की बात सामने आई है। जिसका किराया पहले नगर पंचायत ले रहा था वर्तमान में शाला प्रबंधने में किराया जमा हो रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी अपनी टीम के साथ प्राथमिक शाला मटिया स्कूल पहुंची थी और भवन की हालत देखकर तत्काल व्यवस्था बनाने कहा है। वहीं किराया के संबंध में उन्होंने फाईल निकलवाकर दिखवाने की बात कही गई है।


भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है, नीव भी खिसक रहा है। इसकी सूचना एसडीएम अनीकेत साहू को पत्र के माध्यम से दिया गया है और भवन की जांचकर डिस्मेंटल कर नये भवन निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया की जायेगी। 

– जयंत साहू, बीईओ डोंगरगांव


 

Hot Topics

Related Articles