विधायक दिलीप लहरिया की पहल रंग लाई, मस्तूरी विधानसभा में 18 निर्माण कार्यों के लिए ₹2.01 करोड़ की मंजूरी

मस्तूरी (कमलकांत पाटनवार) :– विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए माननीय विधायक श्री दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से 2 करोड़ 1 लाख 64 हजार (₹201.64 लाख) की लागत के 18 निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वीकृत कार्य एवं राशि इस प्रकार है—

1. ग्राम पंचायत नरगोड़ा (आवास पारा) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

2. ग्राम पंचायत सुकुलकारी (गुड़ी चौक, लोहराबोर) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

3. ग्राम पंचायत सोठी (परसापाली मोहल्ला) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

4. ग्राम पंचायत कुकदा (देवरहा पारा) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

5. ग्राम पंचायत जोंधरा (संजय नगर) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

6. ग्राम पंचायत गतौरा (राठौर भवन स्कूल के पास) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

7. ग्राम पंचायत बकरकुदा (परसेश्वर मानिकपुरी के घर के पास) – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

8. ग्राम पंचायत टिकारी (जय स्तंभ चौक, बाजार मोहल्ला) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

9. ग्राम पंचायत खपरी ओ (ट्रांसफार्मर के पास, सूर्यवंशी मोहल्ला) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

10. ग्राम पंचायत बिनौरी (सतनाम चौक, पनखत्ती तालाब के पास) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

11. ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर (स्कूल मोहल्ला) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

12. ग्राम पंचायत रहटाटोर (सतनामी मोहल्ला) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

13. ग्राम पंचायत किरारी (सूर्यवंशी पारा, बक्लीभाठा के पास) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

14. ग्राम पंचायत सुकुलकारी (पूर्व माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के पास) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

15. ग्राम पंचायत भरारी (सिद्ध बाबा मंदिर के पास, मानिकपुरी मोहल्ला) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

16. 16. ग्राम पंचायत नवागांव ह (बाजार चौक) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

17. ग्राम पंचायत जोंधरा (अटल चौक, नया बाजार) – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15.90 लाख

18. ग्राम पंचायत उड़ांगी – सांस्कृतिक मंच निर्माण – ₹5.33 लाख

कुल स्वीकृत राशि : ₹201.64 लाख (₹2.0164 करोड़)

इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत विकास पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंचों की लंबे समय से मांग थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यक अधोसंरचना विकसित हो और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Hot Topics

Related Articles