बलौदा बाजार/कसडोल(मोहन तिवारी)मिनीमाता कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल में शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आज कक्षा 9वीं की 67 छात्राओं को साइिकल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुदीप मानिकपुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक उनकी सुगम एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य मीना ठाकुर ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिल वितरण योजना से बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता आएगी तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से साइकिलों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। महामंत्री हरिकांत साहू ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत का पाठ पढ़ाया। कसडोल। मिनी माता हाई स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए।






