सीपत थाना बना रिश्वतखोरों का अड्डा ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार एसएसपी रजनीश सिंह की बड़ी कार्रवाई पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोषी पाए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहेत्तर कुर्रे को पदावनत (डिमोशन) कर हवलदार बना दिया है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई जानकारी के अनुसार सहेत्तर कुर्रे पूर्व में सीपत थाना में पदस्थ थे। आरोप है कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में उन्होंने पहले 50हजार रूपए की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बिच 24हजार रूपए में सौदा तय हुआ आरोप है कि एएसआई ने थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराई और संबंधित व्यक्ति को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। घटना के बाद पीडित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने

तत्काल एएसआई सहेत्तर कुर्रे को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे । मामले की जांच तत्कालीन एसीसीयू प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई ।जांच रिपोर्ट के में आरोपी प्रमाणित पाए जाने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई सहेत्तर कुर्रे को पदावनत कर हवलदार बना दिया । निलंबन के बाद से वह पुलिस लाइन में पदस्थ हैं इस कार्रवाई को पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot Topics

Related Articles