जनपद सीईओ के निरीक्षण में एक कर्मचारी नदारद, नोटिस

बलौदाबाजार-भाटापारा(मोहन तिवारी) जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कर्मचारियों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हिमांशु वर्मा ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर गंभीर लापरवाही और अनुपस्थिति पाए जाने पर सीईओ ने सख्त रुख अपनाया है।

जनपद पंचायत के कर्मचारी जीशान खान बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से नदारद पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सुबह 11:00 बजे तक संबंधित कर्मचारी न तो अपने कक्ष में उपस्थित थे और न ही आधार-आधारित उपस्थिति प्रणाली में उनकी कोई एंट्री दर्ज मिली। जनपद पंचायत भाटापारा के सीईओ हिमांशु वर्मा ने नोटिस जारी कर कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Hot Topics

Related Articles