वॉटरफॉल में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहा भिलाई का युवक, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

सक्ती/ भिलाई।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध दमाऊधारा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे युवाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। भिलाई से आए छह युवकों के समूह का एक सदस्य तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान प्रतीक कंवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई से छह युवक दमाऊधारा वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। उसके साथियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गहरे पानी, खाई और फिसलन भरी चट्टानों के बीच लगातार तलाश की जा रही है।

हालांकि, रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रशासन ने बारिश के मौसम में जलप्रपातों और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

Hot Topics

Related Articles