चार दिन बाद मिला दंपती का शव, लात नाला में कार समेत बहे थे पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी

रायगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लात नाला में कार सहित बहे पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी के शव चार दिन बाद बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पानी में डूबी कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान उफनते लात नाला को पार करने के प्रयास में उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद से एनडीआरएफ रायपुर, एसडीआरएफ बिलासपुर और रायगढ़ की संयुक्त टीम लगातार कार और लापता दंपती की तलाश में जुटी हुई थी।

करीब चार दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पानी में डूबी कार का पता लगाया गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot Topics

Related Articles