24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या की वजह, युवती गिरफ्तार

सीपत(कमलकांत पाटनवार) – बिलासपुर जिले की सीपत पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को ग्राम कौड़िया निवासी चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर की कोला-बाड़ी में मृत अवस्था में मिले थे। सूचना पर सीपत थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण जिला मुख्यालय की ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम ने भी किया।

Hot Topics

Related Articles