- तरीघाट, सहसपुर, कौदकेरा, बेलटुकरी, भैसातरा सड़कें भी जर्जर, ग्रामीणों को भारी परेशानी
रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी, राजिम/गरियाबंद। जिले के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों घटारानी, जतमई, झरझरा और छुरा को जोड़ने वाला राजिम-जतमई-घटारानी मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके अलावा तरीघाट, सहसपुर, कौदकेरा, बेलटुकरी, भैसातरा जैसे संपर्क मार्गों की स्थिति भी बेहद खराब है।
- हर तरफ गड्ढे और कीचड़:
लगातार बारिश और रखरखाव के अभाव में इन सभी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन चालकों, श्रद्धालुओं और राहगीरोंको जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।
- स्कूली बच्चे और ग्रामीण सबसे ज्यादा परेशान:
तरीघाट, सहसपुर, कौदकेरा, बेलटुकरी, भैसातरा से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं। जर्जर सड़क के कारण उन्हें समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। मरीजों को अस्पताल ले जाने और जरूरी सामान लाने में भी ग्रामीणों को घंटों लग जा रहे हैं।
- पर्यटन और आवागमन प्रभावित:
यह सभी मार्ग छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को जोड़ते हैं। सड़कों की दुर्दशा के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। व्यापार और दैनिक आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
- शासन-प्रशासन से मांग:
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से राजिम-घटारानी मुख्य मार्ग सहित तरीघाट, सहसपुर, कौदकेरा, बेलटुकरी, भैसातरा मार्गों की अतिशीघ्र मरम्मत और डामरीकरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।






