गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपियों को मोटर सायकल में परिवहन करते किया गया, गिरफ्तार

  •   *कार्यवाही थाना छुरा*

युवराज सिन्हा,गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देश किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा, शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध कडे कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये है। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किये है। आज दिनांक 06.08.2026 को थाना प्रभारी छुर को मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमजेड 2191 में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ अपने पास रख कर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये सूचना के आधार पर घटना स्थल कोसमबुड़ा चैक पर पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध मोटर सायकलों की सघन चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान मुखबीर के द्वारा बताये गये मोटर सायकल को आते देख कर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर सायलक चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) टंकेश्वर साहू पिता जीवराखन साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम मुड़ागांव थाना छुरा जिला गरियाबंद 02) राजेश चक्रधारी पिता पुरूपोत्तम चक्रधारी उम्र 32 साल निवासी फिंगेष्वर थाना छुरा जिला गरियाबंद रहने वाला बताया। दोनो संदिग्ध आरोपियों के पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टि के बोरी रखे हुए गंाजा मादक पदार्थ होना पाया गया। घटना स्थल में उपस्थित गवाहों के समक्ष के तौल करवाने पर 04 किलो ग्राम होना पाया गया। जिसका कीमती 02 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमजेड 2191 कीमती 30 हजार रूपये व मोबाइल कीमती 05 हजार रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

01) टंकेश्वर साहू पिता जीवराखन साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम मुड़ागांव थाना छुरा जिला गरियाबंद

02) राजेश चक्रधारी पिता पुरूपोत्तम चक्रधारी उम्र 32 साल निवासी फिंगेष्वर थाना छुरा जिला

*जप्त सामग्री -*

04 किलो ग्राम कीमती 02 लाख रूपये,घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमजेड 2191 कीमती 30 हजार रूपये व मोबाइल कीमती 05 हजार रूपय कुल 02 लाख 35 हजार रूपये।

Hot Topics

Related Articles