गर्मी में जनगणना की, अब EL भी दो! शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

  • हॉलिडे में ड्यूटी का हक मांग रहे मुंगेली के टीचर

मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव।गर्मी की छुट्टियों में जनगणना सहित अन्य शासकीय कार्यों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश EL देने की मांग को लेकर शालेय शिक्षक संघ, जिला मुंगेली ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसीलदार के नाम जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी संजय शुक्ला को दिया गया।

*क्या है मामला*

संघ ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण और अन्य राष्ट्रीय कार्यों में लगती है। नियम के अनुसार अवकाश अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रतिदिन के हिसाब से EL मिलना चाहिए। लेकिन मुंगेली जिले के किसी भी विकासखंड में जनगणना में लगे शिक्षकों और प्रगणकों को अब तक EL का लाभ नहीं मिला है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।

*संघ के पदाधिकारियों ने क्या कहा*

*जिलाध्यक्ष दीपक वेताल*:

“जनगणना कार्य में लगे सभी शिक्षकों की ड्यूटी अवधि का आकलन कर शीघ्र EL स्वीकृत किया जाए। इसकी प्रविष्टि HRMS पोर्टल और सर्विस बुक में भी दर्ज हो।”

*जिला सचिव नेमीचंद भास्कर*:  

“शिक्षक सिर्फ पढ़ाने का काम नहीं करते। जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को नियम अनुसार EL मिलना उनका अधिकार है।”

*ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन*:

“भीषण गर्मी में ड्यूटी की, समय से पहले काम पूरा किया। अब शासन द्वारा तय सुविधा देना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

*प्रशासन का आश्वासन*

जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी संजय शुक्ला ने कहा कि मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विवेक गोविंद, मनीष जायसवाल, धर्मेश पटेल, संजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Hot Topics

Related Articles