ग्राम टेका (डोंगरी के पास) में, पिथौरा पुलिस की रेड , कुल 10 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 2,000 रूपये) जप्त

  • 02 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गये जेल।

रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ,महासमुंद ।जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पिथौरा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम टेका के मनीराम साहू व पुनितराम साहू नामक व्यक्ति द्वारा ग्राम टेका (डोंगरी के पास) भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखे है। सूचना पर पुलिस स्टाफ व गवाहो के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां दो व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पुछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम मनीराम साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 65 साल साकिन टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद(छ0ग0) एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पुनीत राम बरिहा पिता श्‍याम लाल बरिहा उम्र 45 साल साकिन टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद(छ0ग0) का रहने वाला बताये। उनके आस पास रखे वस्तुओं की जाॅंच पड़ताल करने पर कब्जे से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कुल 10 लीटर (कीमती 2000 रूपये) जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-* 

1- मनीराम साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 65 साल साकिन टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद(छ.ग.)

2- पुनीत राम बरिहा पिता श्‍याम लाल बरिहा उम्र 45 साल साकिन टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद(छ.ग.)

*जप्ती सम्पति-*

01- 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये।

Hot Topics

Related Articles