हटिया-दुर्ग व शालीमार-LTT एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

भाटापारा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली दो जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सकेगी हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में जोड़े जाएंगे कोच।रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 12 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 8 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त एसी थर्ड (3-एसी) कोच उपलब्ध रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त 3-एसी कोच लगाया जायेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा यात्रा के दौरान होने वाली भीड़भाड़ में भी कमी आएगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Hot Topics

Related Articles