क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: ब्लॉक कांग्रेस ने याद किया भारत छोड़ो आंदोलन का इतिहास

जियाउल खान,सरगुजा /लखनपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का ऐतिहासिक आगाज हुआ था, जिसने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक दिशा दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने, देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles