बिलासपुर में सनसनी: नयापारा में MP के पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित नयापारा (वार्ड नंबर 12) में मंगलवार को एक दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले पति-पत्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।मध्यप्रदेश का रहने वाला था परिवारमिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा (35 वर्ष) और उनकी पत्नी माया बंजारे (30 वर्ष) के रूप में की गई है। यह परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार गांव का रहने वाला था। रमेश बंजारा बिलासपुर के सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने दो बच्चों के साथ यहां नयापारा में किराए का मकान लेकर रह रहा था।पुलिस प्रशासन मौके पर, जांच जारीवारदात की खबर मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर मुस्तैद है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। अचानक माता-पिता को खो देने से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सहायता के लिए संपर्क करें:यदि आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या कठिन दौर से गुजर रहे हैं, तो कृपया मदद मांगें। आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

किरण हेल्पलाइन (भारत सरकार): 1800-599-0019

Hot Topics

Related Articles