सहकारी समिति के संस्था प्रबंधक से साफ कराया टायलेट, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

सक्ती। 11अगस्त 2026| छत्तीसगढ़ सक्ती जिले में कलेक्टोरेट में एक संस्था प्रबंधक से शौचालय साफ कराए जाने का मामला सामने आया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित पुटीडीह के पूर्व संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि धान खरीदी से संबंधित बैठक के दौरान उनसे कलेक्टोरेट भवन का शौचालय साफ कराया गया। उन्होंने इस घटना को अपमानजनक और अमानवीय व्यवहार बताते हुए आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

29 अप्रैल की बैठक के दौरान घटना होने का आरोप

शशिकांत महंत के मुताबिक, घटना 29 अप्रैल 2026 की है। उस दिन धान खरीदी से जुड़े विषयों को लेकर सक्ती कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में संस्था प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। महंत ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बैठक के दौरान उनसे कलेक्टोरेट भवन का शौचालय साफ करने के लिए कहा गया। उन्होंने इस काम को करने से असहमति जताई, लेकिन इसके बावजूद उनसे शौचालय साफ कराया गया

दोपहर 12:40 बजे शौचालय साफ कराने का दावा

शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय की ओर से धान खरीदी प्रभारियों को अगले दिन होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के लिए पत्र जारी किया गया थ 29 अप्रैल को कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में बैठक रखीगई थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी दौरान दोपहर 12:40 बजे उनसे शौचालय साफ कराया गया। महंत ने दावा किया है कि घटना से संबंधित फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास सुरक्षित है।

Hot Topics

Related Articles