सेवताटोला में गंदा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, बीमारी का खतरा

  • गंदगी और बदबू के कारण लोग हो रहे परेशान

डोंगरगांव।नगर पंचायत डोंगरगांव के अंतर्गत सेवताटोला में नर्सरी के पीछे केशर नगर जाने वाले रास्ते पर कृषि भूमि पर मकान का निर्माण कर कई परिवारों को किराए पर दिया गया है। घर से निकलने वाले गंदा पानी ( सीवेज वाटर) का उचित प्रबंध न करने के कारण आसपास के खुले प्लाट में गिराया जा रहा है, जिससे आसपास के प्लाट में गंदा पानी का जमाव होते जा रहा है। जल जमाव से मक्खी, मच्छर पनपते जा रहे हैं और मोहल्ले में दुर्गंध फैलने के कारण वहां के अन्य रहवासी परेशान हैं।

जल जमाव से डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों केफैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में आसपास के भूमि स्वामियों के द्वारा कई बार प्रत्यक्ष रूप से, फोन के माध्यम से सूचित कर निकासी का उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया है परंतु उनके द्वारा हर बार आज-कल में करवाता हूं कहकर आज पर्यंत उक्त कार्य को नहीं करवाया गया है।

इस संबंध में अन्य भूमि स्वामियों द्वारा नगर पंचायत में आवेदन भी दिया गया परंतु नगर पंचायत के द्वारा उक्त कार्य को नजरअंदाज कर सीसी रोड का निर्माण कर दिया गया। इस प्रकार के कार्य के कारण मोहल्ले के साथ-साथ नगरवासियों के खतरनाक संक्रामक बीमारियों के चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है।

Hot Topics

Related Articles