जियाउल खान | लखनपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
-
क्लब एवं सोसायटियों की जिम्मेदारियों से कराया गया अवगत
लखनपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में विभिन्न क्लब एवं सोसायटियों के पदाधिकारियों तथा प्रभारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने स्टूडेंट यूनियन वेलफेयर क्लब, यूथ रेडक्रॉस, स्काउट एंड गाइड क्लब, कल्चरल सोसायटी, इको एंड क्लीननेस क्लब, स्कूल एक्टिविटी एंड क्रिएटिव क्लब, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, आईटी क्लब, स्पोर्ट्स क्लब एवं साइंस क्लब सहित विभिन्न गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन क्लबों एवं सोसायटियों के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का विकास होगा। प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
उन्होंने छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान, मतदाता अधिकार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जागरूक किया। डिजिटल युग में नागरिकों को जागरूक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अनुराधा, जमिला, अंजना, वंदना, नीलम, आदित्य, प्रियंका सिंह सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।








