मंडी में धान की आवक घटी, किसानों को लाभ, बाहर से खरीद रहे हैं मिलर्स

भाटापारा,भारी बारिश के बाद मंडी में धान की आवक कमजोर है वही छिटपुट जो धान व उ्न्हारी आ रहे हैं वह भारी तेज रेट में बिक रहे हैं। स्थानीय कृषि उपज मंडी में धान व उन्हारी की आवक कमजोर हो गई है फलस्वरूप तमाम मिलर्स अब लंबी दौड़ धान लेने लगा रहे हैं।

दूरदराज के क्षेत्र कवर्धा, दशरंगपुर, बिलाईगढ़, जांजगीर, रायगढ़, सारंगगढ़, पामगढ़, बेरला, धमधा, साजा जैसे दूरस्थ क्षेत्र की ओर दौड़ लगा रहे हैं। कमजोर आवक के बावजूद मंडी में महामाया नया धान 2629 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका। वहीं मोटा रगजा धान 2387 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया।

विष्णुभोग ईनेम धान 8120 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिककर किसानों को गदगद कर दिया। वहीं एचएमटी ईनेम 3561 रुपए प्रति क्विंटल के अच्छे भाव में बिका। वही श्रीराम ईनेम 3838 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। महामाया ईनेम 2611 रूपए प्रति क्विंटल के दर पर बेचा गया। बटरी ईनेम 3071 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बेचा गया। वही उन्हारी की आवक हुई और गेहूं 2630 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका, चना 5500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका।

 

Hot Topics

Related Articles