मुख्यालय से गायब 29 सचिव व पटवारी पर कार्रवाई की तैयारी

बलौदाबाजार,जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी और मैदानी अमले की मुख्यालय से गैरहाजिरी को लेकर प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। मंगलवार को हुई समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 3 से 12 माह तक लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

वहीं संपर्क केंद्र के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर अपने निर्धारित मुख्यालय से अनुपस्थित मिले 2 ग्राम पंचायत सचिव, 11 पटवारी और 16 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, कुल 29 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय में उपलब्ध रहें, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासकीय सेवकों की अनुपस्थिति का सीधा असर आम लोगों के कामकाज पर पड़ता है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot Topics

Related Articles