रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ,आज ग्राम बेलसोंडा के शासकीय विद्यालय में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में महासमुंद के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी के करकमलों से 67 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साइकिल प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरों पर दिखी खुशी ने मन को बेहद प्रसन्न किया।
यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा संकल्प है कि हर बेटी पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार करे।














