स्वतंत्रता दिवस को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

भाटापारा| स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कांग्रेसजन सर्वप्रथम ऐतिहासिक जयस्तंभ में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुबह 8.30 बजे उपस्थित होंगे। यहां भाटापारा विधायक इंद्र साव द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9.15 बजे कांग्रेस भवन स्थित शहीद स्मारक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

बैठक में पूर्व निगम सदस्य आलोक मिश्रा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर, पार्षद चंद्रशेखर चक्रधारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु, प्रदेश आदिवासी महिला कांग्रेस सचिव बिमलेश्वरी ध्रुव, मोहन केशरवानी, अशोक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles