BSP में बड़ा हादसा, हाइवा की टक्कर से साईकिल सवार मजदूर की मौत

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से दुखद खबर आ रही है। हाइवा की टक्कर से साईकिल सवार मजदूर लहूलुहान हो गया है। सिर में गहरी चोट आने से मजदूर की तड़पकर मौत हो गई है। घटना के बाद से प्लांट के अंदर हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। मेन मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने मजदुर को मृत घोषित किया है। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि मजदुर के लिए करीब 15 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया जा रहा था। तब तक जख्मी हालत में मजदूर सड़क पर तड़प रहा था। ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। अपने वाहन से मेन मेडिकल पोस्ट ले जाने के लिए कर्मचारी वहां बार-बार बोल रहे थे। सुबह 11.20 बजे एम्बुलेंस पहुंची और मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले गई है।जानकारी के अनुसार साइकिल से मजूदर हर्षवर्धन निषाद कहीं जा रहा था। एसपी 3 अनुपम गार्डेन के सामने किसी हाइवा ने टक्कर मार दिया। साइकिल क्षतिग्रत हो गई है। हादसे के बाद हाइवा समेत चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।

जीआरई इंटरप्राइजेस का लेबर बताया जा रहा है। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। रोड सेफ्टी को लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है।

Hot Topics

Related Articles