अमोरा रोड पर 5.4 लीटर देशी शराब जब्तआरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

संदीप यादव मुंगेली, //कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पथरिया वृत्त अंतर्गत थाना जरहागांव पुलिस ने अमोरा रोड पर कार्रवाई करते हुए 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी फत्ते कोशले निवासी भिलाई, थाना जरहागांव के कब्जे से 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी राम सनेही यादव सहित आरक्षक श्री रविंद्र क्षत्री, श्री जयेंद्र नंदागौरी एवं नगर सेना की बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

Hot Topics

Related Articles