इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

भाटापारा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भृगु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश साहू, पूर्व पार्षद नानू सोनी, युवा कांग्रेस नेता नवीन बक्श एवं राजा तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनकी दृढ़ नेतृत्व क्षमता तथा देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया। उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला महान राष्ट्रनायक बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद एवं जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नानू सोनी, मनमोहन कुर्रे, यदु, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु, शेष नारायण यदु, महिला कांग्रेस की दानी भाटी, पूर्णिमा श्रीवास, कीरत वर्मा, उमाशंकर गुप्ता, विजय महिलांगे, सिफ्फन हुसैन सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles