एकता दौड़ का आयोजन, एकता और स्वस्थ जीवन का दिया संदे

  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

  • पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।

  • दौड़ के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, अनुशासन एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

युवराज सिन्हा,गरियाबंद।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा सामूहिक सहभागिता के साथ एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान *पुलिस लाइन गरियाबंद से* पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एकता दौड़ में सहभागिता निभाई। हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने एकजुट होकर दौड़ लगाई और समाज को एकता एवं अनुशासन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही एक मजबूत, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। साथ ही फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

Hot Topics

Related Articles