बिना अनुमति गेट निर्माण पर विरोध,संवाद से निकलेगा समाधान, टकराव से नहीं” – जनप्रतिनिधि

*ब्रजेश पांडेय*  ,बड़े बचेली। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली क्षेत्र में *NMDC प्रबंधन द्वारा नगर पालिका की अनुमति के बिना गेट निर्माण* कराए जाने का मामला सामने आने पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि *नगर के अधिकारों, स्थानीय जनभावनाओं और जनप्रतिनिधियों की सहमति को नजरअंदाज कर कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए*।

दंतेवारा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विषयों का समाधान आपसी टकराव से नहीं, बल्कि *संवाद, समन्वय और सकारात्मक पहल* से होना चाहिए। इसके लिए सुझाव दिया गया कि *स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका, समन्वय समिति एवं NMDC प्रबंधन* की संयुक्त बैठक आयोजित कर सभी के विचार सुने जाएं और आपसी सहमति से सर्वमान्य निर्णय लिया जाए।

*उपस्थित रहे:*

इस महत्वपूर्ण चर्चा में *जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता , भाजपा के नेतागण, नगर पालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदगण, स्थानीय नागरिक और पुलिस प्रशासन* के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles