ऑपरेशन बाज के तहत साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 मोबाइल और तौल मशीन जब्त, कुल मशरूका 1,65,080 रुपये

संदीप यादव मुंगेली। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे *नशा मुक्त भारत पखवाड़ा* के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे *ऑपरेशन बाज* के तहत साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।

आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत 59,000 रुपये है, तथा 3 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 1,06,080 रुपये है, कुल 1,65,080 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

जिला मुंगेली में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में चल रहे ऑपरेशन बाज के तहत ब्राउन शुगर, चरस, अफीम जैसे सूखे नशे के अवैध कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में 14.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सरदार पटेल वार्ड मुंगेली निवासी सुरेन्द्र पटेल के घर के पीछे बाड़ी में चार व्यक्ति ब्राउन शुगर बिक्री करने के मकसद से रखे हुए हैं। सूचना पर साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर छापा मारा, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के हिसाब से 4 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम 1. जयकुमार साहू पिता संजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड मुंगेली, 2. दीपक यादव पिता स्व. ललित यादव उम्र 22 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 01 मुंगेली, 3. रोशन पटेल पिता स्व. सूरज पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 02 मुंगेली और 4. देवा उर्फ वेदव्यास साहू पिता संजय साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड मुंगेली, जिला मुंगेली बताया। गवाहों के सामने विधिवत तलाशी लेने पर चारों आरोपियों के पास से तीन पैकेट में कुल 10.20 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला।

पूछताछ में जयकुमार साहू, दीपक यादव और रोशन पटेल ने 13.11.2026 को बस से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जाकर ब्राउन शुगर खरीदकर मुंगेली लाना बताया। वहीं 14.11.2026 को जयकुमार साहू, दीपक यादव, रोशन पटेल और देवा उर्फ वेदव्यास साहू बिक्री करने के मकसद से इलेक्ट्रॉनिक मशीन की मदद से छोटी-छोटी पुड़िया बनाने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत 59,000 रुपये और 03 मोबाइल फोन कीमत 1,06,080 रुपये, कुल 1,65,080 रुपये और ब्राउन शुगर तौलने की इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को जब्त कर 4 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 427/2026 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और 15.11.2026 को न्यायालय के सामने पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (प्रभारी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), प्रउप निरी. नवीन जांगड़े, उपनिरीक्षक पारख साहू, सउनि. विजय बंजारा, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे, दिलीप साहू, आरक्षक रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुलकांत कश्यप, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अरुण साहू और नोहर डडसेना की अहम भूमिका रही।

अपील: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आम लोगों से अपील की है कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण में मुंगेली पुलिस का सहयोग करें ।

Hot Topics

Related Articles