रमेश कुमार सलाम, कोण्डागांव। मर्दापाल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज बयानार मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों के साथ संवाद कर लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की रक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनचौपाल के दौरान बयानार, आदनार, रेंगागोंदी, केंजग, ठोड़ी मड़ानार, मुंगवाल, पेरमापाल, चेंरग, टेमरूगांव, कोंगेरा, तेंलगा, आमगांव, कोरहोबेडा, मड़ागांव, बावड़ी, तोडम, चमई, कोकड़भाटा एवं जोगी आलवाड़ सहित विभिन्न गांवों के लोगों से संवाद किया गया।
इस अवसर पर राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के महत्व पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कोंडागांव सुखराम पोयाम, देवेन्द्र कोराम ब्लॉक अध्यक्ष मर्दापाल, देवसिंग बघेल सोशल मीडिया जिला कोंडागांव, विनोद मरकाम युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी मर्दापाल, सुंदर लाल बघेल ब्लॉक उपाध्यक्ष मर्दापाल, रामजी राम सोरी मंडल अध्यक्ष बयानार, प्रेम सिंह ठाकुर, रामदास, शैलेश, जगलू, यशपाल वैध, शिवनाथ, राजू सोडी, सुरजू दीवान, दसरू नेताम, जुगधर कोराम, दानू सोरी, बैसाकू दास पंडवार, राजाराम, प्रेम पोयाम, मोहन निलर्मरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान का संदेश – वोट की रखवाली, लोकतंत्र की खुशहाली!












