कमलकांत पाटनवार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान, संस्कृति एवं मातृशक्ति के सम्मान के प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम ग्राम निरतु तुरकाडीह में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस आयोजन में सशक्त नारी महासंग एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
आयोजकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, माटी, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। उनकी मूर्ति स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को अपनी माटी, भाषा, संस्कृति और पुरखों की विरासत के प्रति सम्मान एवं जागरूकता की प्रेरणा मिलेगी।
सशक्त नारी महासंग एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


जय छत्तीसगढ़ महतारी!
जय छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़िया!!












