बलौदाबाजार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से NSUI जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, छात्र हितों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान विवेक यदु ने जिले में NSUI संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्कूलों एवं महाविद्यालयों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।
इसके साथ ही जिले में ‘छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को सुनकर उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक स्कूल और महाविद्यालय तक NSUI की पहुंच सुनिश्चित करना है। विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़कर एक मजबूत छात्र शक्ति तैयार की जाएगी, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
यह मुलाकात बलौदाबाजार जिले में NSUI के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान और छात्र हितों से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।












