बिलासपुर. सड़क पर पासिंग को लेकर फार्च्यूनर चालक और एयू के प्रभारी कुलसचिव आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते फार्च्यूनर सवार ने कुल सचिव से मारपीट कर दी. कुलसचिव की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है.
एयू के कुलसचिव तारनीश गौतम पिता कमल प्रसाद गौतम गुरूवार की सुबह 9.15 मिनट पर अपने घर से विश्वविद्यालय जाने निकले थे, वे अपनी कार क्रमांक सीजी 10 एएस 8613 को स्वयं ही चला रहे थे. तोरवा स्थित स्वास्तिक हास्पिटल के पास पहुंचे थे कि हार्न के साथ ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक सफेद रंग की फार्च्यूनर क्रमांक सीजी 10 एटी 0017 उनके सामने आ जाती है.
फार्च्यूनर सवार ने उनके साथ मारपीट कर दी, कार सवार दो व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी. कुलसचिव की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश जारी है. देर रात तक आरोपी पकड़े नहीं गए थे.





