रायपुर जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश

रायपुर ।राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा और जेल प्रशासन के रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आए एक मामले में महिला प्रकोष्ठ में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला को आठ टांके लगाने पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला कैदी आशिमा राव जो पिछले करीब छह महीनों से जेल में बंद थी, ने अपने हाथ की कलाई काटने के साथ ही गला काटने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब पांच दिन पहले की है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। घटना के पीछे जो कारण सामने आ रहे हैं, वे और भी चिंताजनक हैं। सूत्रों के मुताबिक, महिला कैदी ने एक चिट्ठी के जरिए अपने परिजनों को बताया था कि जेल में “चेकिंग” के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर प्रताड़ना की गई। आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, निजी अंगों को छुआ गया और अन्य कैदियों के सामने उसे अपमानित किया गया। बताया जा रहा है कि यह कृत्य एक महिला अधिकारी द्वारा ही किया गया

Hot Topics

Related Articles