कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु आवेदन 10 सितम्बर तक

बलौदाबाजार, 25 अगस्त 2026

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कोर्स  हेतु आवेदन 10 सितम्बर 2026 आमंत्रित किये गए हैं।

सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, योग इंस्ट्रक्टर,  मास्टर गार्डनर , सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र),  घरेलू आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट, ऑर्गेनिक उत्पादक में कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु  ट्रेनिंग पार्टनर,प्रशिक्षण प्रदाता हेतु रजिस्टर्ड डाक अथवा  कोरियर के माध्यम से नवीन संयुक्त जिला कार्यालय, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कक्ष क्रमांक 70 जिला बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय पर पहुंच जाना चाहिए।आवेदन से संबधित विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाईटwww.balodabazar.gov.inअथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles