- थाना गरियाबंद की कार्यवाही।
युवराज सिन्हा,गरियाबंद -नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाने क्षेत्र अंर्तगत मुखबिर सूचना एवं पेट्रोलिंग की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है, जो दिनांक 05.08.2026 थाना गरियाबंद क्षेत्र में मुखबीर द्वारा ग्राम घुटकुनवापारा के टुरटुरी नाला बरगद पेड़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर गरियाबंद पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। गवाहो के समक्ष संधिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमत 1200रू जप्त किया गया। पूछताछ करने पर नाम तपेश भुंजिया पिता कुमार उर्फ रामकुमार भुंजिया उम्र 45 वर्ष साकिन घुटकुनवापारा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहना बताया। अवैध शराब के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
तपेश भुंजिया पिता कुमार उर्फ रामकुमार भुंजिया उम्र 45 वर्ष साकिन घुटकुनवापारा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद(छ0ग0)
*जप्त सामाग्री -*
06 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कुल किमत 1200रू.






