गरियाबंद पुलिस द्वारा 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

  •  थाना छुरा की कार्यवाही।

युवराज सिन्हा,गरियाबंद -नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाने क्षेत्र अंर्तगत मुखबिर सूचना एवं पेट्रोलिंग की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है, जो आज दिनांक 05.08.2026 थाना छुरा क्षेत्र में मुखबीर सूचना पर ग्राम चरौदा में रेड कार्यवाही कर आरोपी को धार-दबोचा गया,जिसके कब्जे से कुल 32 लीटर अवैध कच्ची देशी महुआ शराब किमती 3200रू जप्त कर विधिवत गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम बसंत नेताम पिता जगत राम नेताम उम्र 32 वर्ष साकिन महुआ पारा वार्ड नं.10 चरौदा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ0ग0) का रहना बताया। अवैध शराब के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:-* बसंत नेताम पिता जगत राम नेताम उम्र 32 वर्ष साकिन महुआ पारा वार्ड नं.10 चरौदा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ0ग0)

*जप्त सामाग्री* –

32 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कुल किमत 3200रू.

Hot Topics

Related Articles